HomeChhattisgarhAmbikapurछत्तीसगढ़ मौसम अपडेट! बारिश और हीटवेव का डबल अटैक, अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट! बारिश और हीटवेव का डबल अटैक, अलर्ट जारी

Date:

Related stories

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं दूसरी ओर कई जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव का खतरा बना हुआ है।

बस्तर में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में बादल गरजने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इससे मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिलेगा।
Read more : C.G News :नारायणपुर में अनोखी घटना! तोते के लिए फायर ब्रिगेड, पानी की बर्बादी पर हंगामा

रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में लू का असर

मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार से मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ने की चेतावनी दी है। रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार, बालोद और बिलासपुर के पश्चिमी हिस्सों में हीटवेव चलने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

वर्तमान स्थिति में मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी तापमान 39 से 41 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़कर 44 डिग्री तक जा सकता है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है, क्योंकि तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here