mp news: लोकायुक्त का ट्रैप, रिश्वत लेते इंजीनियर पकड़े—PWD में हड़कंप

Rahul Goshwami

mp news: PWD विभाग में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन इंजीनियरों को ट्रैप किया, जिनमें से दो को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार लोकायुक्त को शिकायत मिली थी कि ठेकेदार के बिल भुगतान के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने योजना बनाकर ट्रैप की कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान कार्यपालन यंत्री और एसडीओ को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। मौके से करीब 2 लाख 50 हजार रुपये की नकद राशि बरामद की गई है, जिसे रिश्वत के तौर पर लिया जा रहा था।

mp news: बड़वानी में आज कथक की शाम, अंतरराष्ट्रीय कलाकार गौरी देशमुख की प्रस्तुति

mp news:गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जयदेव गौतम और टी.के. जैन के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

लोकायुक्त की इस कार्रवाई में एक तीसरे आरोपी की भूमिका भी सामने आई है, जिसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

mp news: इस पूरे घटनाक्रम के बाद PWD विभाग में हड़कंप की स्थिति है। सूत्रों के अनुसार, संबंधित दफ्तर में दस्तावेजों की जांच और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है।

mp news: लोकायुक्त की इस बड़ी कार्रवाई ने एक बार फिर सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे और कौन-कौन से खुलासे होते हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *