Forest Department Action: सिंगरौली में सागौन लकड़ी के साथ युवक गिरफ्तार, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Rahul Goshwami

Forest Department Action: सिंगरौली में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। माड़ा वन परिक्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान सागौन लकड़ी के साथ एक बाइक सवार को पकड़ा गया है।

MP News: सिंगरौली में खुले में मेडिकल कचरा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर बड़ा खतरा

Forest Department Action:
मिठुल-धरी मार्ग पर गश्त कर रही वन विभाग की टीम ने संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। जांच में वाहन पर सागौन लकड़ी की चिरान पट्टियां मिलीं, जिनके लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।इसके बाद वन अमले ने बाइक और लकड़ी को मौके पर ही जब्त कर लिया।

Forest Department Action: पकड़े गए आरोपी की पहचान भगवानदास शाह, निवासी ग्राम मलगो के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Forest Department Action: वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई गई है।

Forest Department Action: वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध कटाई या लकड़ी तस्करी की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि जंगलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

mp news: सिंगरौली में शिकायतों पर कार्रवाई नहीं, फाइलों में दबे आवेदन पर उठे सवाल

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *