CG NEWS : भाजपा संगठन में घरघोड़ा का बढ़ा कद, दीपक अग्रवाल (सन्टू) सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक नियुक्त

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता/​घरघोड़ा/रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से नियुक्तियों की घोषणा की है, जिसमें घरघोड़ा के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी दीपक अग्रवाल (सन्टू) को भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला सह-संयोजक मनोनीत किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और व्यवसायियों में उत्साह का माहौल है।

CG NEWS : ​दीपक अग्रवाल बचपन से ही भाजपा की विचारधारा के प्रति समर्पित रहे हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अरुण धर दीवान के विश्वसनीय सहयोगियों में गिने जाने वाले दीपक अग्रवाल अब सहकारिता, विपणन और कृषि के क्षेत्र में सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाएंगे। स्थानीय स्तर पर माना जा रहा है कि उनकी संगठनात्मक क्षमता का लाभ आगामी समय में पार्टी को कृषि बाहुल्य क्षेत्रों में मिलेगा। नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए दीपक ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *