होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा तनाव! ईरान ने दी कड़ी प्रतिक्रिया- हमारे जहाज नहीं तो किसी के नहीं,अमेरिका पर नहीं भरोसा

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने साफ कहा है कि उन्हें अमेरिका पर भरोसा नहीं है और हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि ईरानी सेना हर स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है।

“हमारे जहाज नहीं तो किसी के नहीं”

गालिबाफ ने चेतावनी दी कि यदि ईरान के जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति नहीं मिली, तो अन्य देशों के जहाजों को भी वहां से गुजरने नहीं दिया जाएगा। यह बयान वैश्विक व्यापार और तेल सप्लाई के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

नाकेबंदी पर कड़ा विरोध

ईरान ने अमेरिका द्वारा उसके बंदरगाहों पर लगाई गई नाकेबंदी को “गलत और लापरवाह” बताया है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ रहा है।
Read more : M.P News : अशोकनगर धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा! भोपाल से दो आरोपी गिरफ्तार

सीजफायर उल्लंघन पर जवाबी कार्रवाई

ईरान ने स्पष्ट किया कि होर्मुज में माइन-क्लियरिंग जैसी किसी भी सैन्य कार्रवाई को सीजफायर का उल्लंघन माना जाएगा और इसका जवाब दिया जाएगा।

बातचीत को तैयार, लेकिन शर्तों के साथ

ईरान ने कहा कि वह बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन इसे उसकी कमजोरी न समझा जाए। साथ ही यह दावा भी किया गया कि अमेरिका संसाधनों के बावजूद रणनीतिक रूप से कमजोर पड़ रहा है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट

  • भारतीय जहाजों पर फायरिंग: होर्मुज में 2 भारतीय जहाजों पर गोलीबारी, भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया
  • होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद: ईरान ने सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए रास्ता बंद किया
  • US ने 2.6 करोड़ बैरल तेल जारी किया: सप्लाई संकट के बीच इमरजेंसी रिजर्व का इस्तेमाल
  • नई बातचीत संभव: सोमवार को पाकिस्तान में US-ईरान वार्ता की संभावना
  • ट्रम्प का बयान: समझौते तक ईरान पर नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी
Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *