M.P News : शाजापुर के बेरछा में बारात के दौरान खूनी संघर्ष, 6 घायल, 9 आरोपियों पर FIR दर्ज

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के बेरछा क्षेत्र में शनिवार रात एक बारात के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ट्रक निकालने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते चाकूबाजी और मारपीट में बदल गई।

ट्रक निकालने को लेकर शुरू हुआ विवाद

घटना रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की है, जब सरस्वती शिशु मंदिर के पास से बारात गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रक चालक शाहरूख शेख ने रास्ता खाली कराने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी, जिससे विवाद भड़क गया।

चाकूबाजी में 6 लोग घायल

आरोप है कि चालक अपने साथियों के साथ हथियार लेकर लौटा और बारातियों पर हमला कर दिया। इस हमले में सूरज भिलाला और अरिहंत जैन समेत कुल 6 लोग घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।
Read more : IPL 2026: करोड़ों के खिलाड़ी बेंच पर! 200 करोड़ से ज्यादा खर्च पर उठे सवाल…

9 आरोपियों पर FIR दर्ज

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शाहरूख शेख समेत 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अन्य आरोपियों में फखरूद्दीन, वसीम खान, पप्पू खान, राजू, इकरार, अनिश पटेल, सद्दाम मंसूरी और ताजउद्दीन शामिल हैं।

थाने के सामने प्रदर्शन, बढ़ा तनाव

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बेरछा थाने के बाहर धरना दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पांच थानों की पुलिस तैनात की गई है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और लगातार गश्त जारी है।

प्रशासन का दावा—स्थिति नियंत्रण में

एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय के अनुसार, मामले में FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और स्थिति अब नियंत्रण में है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *