छत्तीसगढ़ कोल लेवी केस: IAS समीर बिश्नोई की 9 प्रॉपर्टी कुर्क, जांच एजेंसियों का बड़ा एक्शन

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के 540 करोड़ के अवैध कोल लेवी केस में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने शनिवार को निलंबित IAS अधिकारी समीर बिश्नोई की 9 प्रॉपर्टी कुर्क कर दी। ये सभी संपत्तियां महासमुंद के बागबाहरा क्षेत्र में स्थित हैं।

रिश्तेदारों और फर्मों के नाम पर संपत्ति

जांच में सामने आया है कि कुर्क की गई कोई भी संपत्ति सीधे समीर बिश्नोई के नाम पर नहीं है। सभी संपत्तियां उनके रिश्तेदारों और अलग-अलग फर्मों के नाम पर खरीदी गई थीं। कुल मिलाकर लगभग 30 एकड़ जमीन पर कार्रवाई की गई है, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
Read more : M.P में अब नर्सिंग के लिए नहीं होगी अलग से परीक्षा! सीधे 12वीं के बाद होगा एडमिशन

पहले भी हो चुकी है बड़ी कुर्की

इससे पहले ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में 20 करोड़ रुपये की पांच प्रॉपर्टी कुर्क की थी। वहीं, EOW और ED मिलकर अब तक 250 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त कर चुकी हैं, जिनमें जमीन, मकान और फ्लैट शामिल हैं।

सोना, नकदी और हीरा भी जब्त

अक्टूबर 2022 में ED ने छापेमारी के दौरान समीर बिश्नोई के घर से 4 किलो सोना, 24 कैरेट का हीरा और 47 लाख रुपये नकद बरामद किए थे, जिन्हें जब्त किया गया था।

कोल लेवी केस क्या है?

जांच एजेंसियों के अनुसार, पिछली सरकार के दौरान कोयला परिवहन पर अवैध टैक्स वसूली की जाती थी। प्रति टन 25 रुपये की वसूली कर एक सिंडिकेट के जरिए यह रकम ऊपर तक पहुंचाई जाती थी। आरोप है कि इस पैसे का उपयोग कई प्रभावशाली लोगों तक किया गया।

जांच जारी, चार्जशीट लंबित

इस मामले में ED और EOW दोनों एजेंसियां जांच कर रही हैं। अब तक अंतिम चार्जशीट पेश नहीं की गई है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *