Vedanta Power Plant :वेदांता हादसे पर अनिल अग्रवाल के समर्थन में आए नवीन जिंदल, एफआईआर पर उठाए सवाल

Sanjay Sahu
Vedanta Power Plant

Vedanta Power Plant : रायपुर : वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए हादसे के बाद वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के समर्थन में भाजपा सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल सामने आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस मामले में दर्ज एफआईआर पर सवाल उठाए हैं।

Vedanta Power Plant :हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि छत्तीसगढ़ की यह घटना बेहद दुखद है और इसमें 23 परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा, आजीविका सहायता और निष्पक्ष जांच मिलनी चाहिए।

 

Vedanta Power Plant : इसके साथ ही जिंदल ने यह भी कहा कि किसी भी जांच से पहले अनिल अग्रवाल का नाम एफआईआर में शामिल करना उचित नहीं लगता। उनका कहना है कि अनिल अग्रवाल ने साधारण पृष्ठभूमि से उठकर एक वैश्विक उद्योग खड़ा किया है और पावर प्लांट के रोज़मर्रा संचालन में उनकी प्रत्यक्ष भूमिका नहीं होती।

Vedanta Power Plant :उन्होंने यह तर्क भी दिया कि जब सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों या रेलवे में दुर्घटनाएं होती हैं, तो उनके चेयरमैन का नाम सीधे तौर पर शामिल नहीं किया जाता। ऐसे में निजी क्षेत्र के मामलों में भी समान मानक अपनाए जाने चाहिए। जिंदल ने कहा कि पहले निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सबूतों के आधार पर ही जिम्मेदारी तय कर आगे कार्रवाई की जानी चाहिए।

Vedanta Power Plant : उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि देश के विकास के लिए ऐसे उद्योगपतियों की जरूरत है जो निवेश और निर्माण को बढ़ावा दें, और इसके लिए निवेशकों का सिस्टम पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *