MP News: इंदौर पुलिस का एक्शन,ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश

Rahul Goshwami

MP News: Indore: इंदौर में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर बड़ी ठगी का खुलासा हुआ है। चंदन नगर थाना पुलिस ने करीब 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी अमेज़न से महंगे एप्पल प्रोडक्ट्स मंगाकर डिलीवरी के दौरान असली सामान निकाल लेते थे और उसकी जगह नकली प्रोडक्ट्स रखकर ऑर्डर रिजेक्ट दिखा देते थे। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे खेल में डिलीवरी बॉय भी शामिल थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

mp news: indore: इंदौर में साइबर ठगी का खुलासा फर्जी ऐप से करोड़ों का मुनाफा दिखाकर ठगे लाखों

MP News: Indore:
मामला तब सामने आया जब अमेज़न के डिलीवरी पार्टनर ‘NTEX’ कंपनी को अपने स्टॉक में गड़बड़ी नजर आई। जांच में खुलासा हुआ कि डिलीवरी बॉय दीपक मोहेर और प्रवीण सिंह, जयपुर के मास्टरमाइंड रितिक गुप्ता के साथ मिलकर इस ठगी को अंजाम दे रहे थे।

आरोपी एप्पल के महंगे प्रोडक्ट्स जैसे आईपॉड और एप्पल पेंसिल ऑर्डर करते थे और डिलीवरी के दौरान असली सामान निकालकर उसकी जगह नकली प्रोडक्ट्स पैक कर देते थे। इसके बाद ऑर्डर को रिजेक्ट दिखा दिया जाता था, जिससे कंपनी को नुकसान होता था।

MP News: Indore: गिरोह की चालाकी यहीं खत्म नहीं होती थी। आरोपी ‘5SIM’ वेबसाइट से वर्चुअल नंबर लेकर फर्जी आईडी बनाते थे, ताकि उनकी पहचान छिपी रहे। असली प्रोडक्ट्स को बस के जरिए जयपुर भेजा जाता था, जहां से उन्हें दिल्ली के करोल बाग में बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता था।

चंदन नगर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जयपुर में दबिश देकर मास्टरमाइंड रितिक गुप्ता को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में इस गिरोह से जुड़े और भी बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।

MP News: Indore: आनंद कलादगी, डीसीपी जोन-4, इंदौर
“ऑनलाइन फ्रॉड के इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। कुछ डिलीवरी बॉय की संलिप्तता भी सामने आई है। मुख्य आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।”

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *