Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर के मुरार स्थित जिला अस्पताल में अमरनाथ यात्रा के लिए बन रहे मेडिकल सर्टिफिकेट के दौरान जमकर हंगामा हो गया। ईसीजी जांच के लिए लगी लंबी लाइन को लेकर मरीजों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते लात-घूंसे तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Gwalior News : स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मुरार थाना पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया और हालात पर काबू पाया। घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।