Samrat Chaudhary : बिहार में सत्ता परिवर्तन, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

Sanjay Sahu
Samrat Chaudhary

Samrat Chaudhary : पटना : पटना में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तहत सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है और एनडीए की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। उनका शपथग्रहण 15 अप्रैल को लोकभवन में होगा।

Samrat Chaudhary : इससे पहले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब नई सरकार राज्य का काम संभालेगी और उन्हें उनका पूरा सहयोग रहेगा।

Samrat Chaudhary : इस्तीफे से पहले हुई आखिरी कैबिनेट बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने 2005 से अब तक अपनी जिम्मेदारी निभाने की पूरी कोशिश की और आगे भी नई सरकार को मार्गदर्शन देते रहेंगे।

Samrat Chaudhary : इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी सक्रिय रहे। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है और राजनीतिक हलचल के बीच सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ हो गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *