CG NEWS : जशपुर : जशपुर जिले के बगीचा और सन्ना क्षेत्र में पैसे दोगुने करने का झांसा देकर ग्रामीणों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। ‘Hedgexfund’ नामक नेटवर्क कंपनी के नाम पर लोगों को निवेश के लिए लालच दिया गया और लाखों रुपये की ठगी की गई।
CG NEWS : मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 5 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
CG NEWS : जानकारी के अनुसार, पीड़िता उर्मिला बाई ने 10 अप्रैल 2026 को थाना बगीचा में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि साल 2023 में कुछ लोगों ने खुद को ‘Hedgexfund’ कंपनी का सदस्य बताते हुए निवेश करने पर तीन महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। साथ ही यह भी कहा गया कि यदि रकम दोगुनी नहीं हुई तो ब्याज सहित वापस कर दी जाएगी।
CG NEWS : इस लालच में आकर पीड़िता और उनकी मां समेत अन्य ग्रामीणों ने अलग-अलग समय पर नगद और ऑनलाइन माध्यम से रकम निवेश की। आरोपियों ने सभी के नाम से आईडी और पासवर्ड बनाकर एक वॉलेट दिखाया, जिसमें राशि डॉलर में नजर आती थी। कुछ समय बाद वॉलेट बंद हो गया, जिससे ठगी का पता चला।
CG NEWS : पैसे वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगे। जांच में सामने आया कि इस तरह कई ग्रामीणों को झांसे में लेकर ठगी की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद मीनी बाई, कालेश्वर राम, अनिल लकड़ा, शिवनाथ राम और नीरा सिंह को जेल भेज दिया गया, जबकि मुख्य आरोपी शिवशंकर राम से पूछताछ जारी है।
CG NEWS : पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से एक कार भी जब्त की है। अधिकारियों के अनुसार, जांच में आगे और पीड़ितों तथा ठगी की रकम बढ़ने की संभावना है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि इस मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।











