CG News: भाजपा स्थापना दिवस पर बचेली में चौपाल, पार्षद धनसिंग नाग ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं

Sanjay Sahu
CG News

CG News: फकरे आलम /बचेली : भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत Bacheli के वार्ड क्रमांक 16 चिंगड़ूपारा में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्षद धनसिंग नाग और भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्डवासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

CG News: चौपाल में लोगों ने घरेलू शौचालय निर्माण, महतारी वंदन योजना में नए आवेदन, उज्ज्वला योजना का लाभ और वर्षों से निवासरत परिवारों को वन पट्टा दिलाने जैसी समस्याएं प्रमुखता से रखीं।

CG News: पार्षद धनसिंग नाग ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि इन्हें विधायक और मंत्री केदार कश्यप के समक्ष रखा जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *