Sunday, August 30, 2026
Home Sports IPL 2026: क्या SRH घर में रोक पाएगी राजस्थान की जीत की...

IPL 2026: क्या SRH घर में रोक पाएगी राजस्थान की जीत की लय! हैदराबाद की पिच पर बरसेंगे रन या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 21वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। यह इस सीजन दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला है, लेकिन दोनों की मौजूदा स्थिति एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है।

टीमों का प्रदर्शन: RR का दबदबा, SRH की संघर्ष

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन शानदार फॉर्म में है और अब तक खेले गए चारों मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज है। टीम का संतुलन और खिलाड़ियों का प्रदर्शन उन्हें सबसे मजबूत दावेदार बना रहा है।

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम को चार में से तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जिससे यह मुकाबला उनके लिए ‘करो या मरो’ जैसा बन गया है।

हेड टू हेड और घरेलू आंकड़े

कुल आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 21 मुकाबलों में SRH ने 12 और RR ने 9 मैच जीते हैं। हालांकि, हैदराबाद के घरेलू मैदान पर SRH का दबदबा साफ नजर आता है, जहां उन्होंने 6 में से 5 मुकाबले जीते हैं।यानी आंकड़े SRH के पक्ष में हैं, लेकिन मौजूदा फॉर्म RR के साथ है—यही इस मैच को दिलचस्प बनाता है।

खिलाड़ियों पर नजर: क्लासन vs सूर्यवंशी

सनराइजर्स के लिए हेनरिक क्लासन सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं। उन्होंने 4 मैचों में 184 रन बनाए हैं और लगातार टीम की बल्लेबाजी को संभाला है।वहीं राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी शानदार लय में हैं। 200 रन और 266.66 के स्ट्राइक रेट के साथ वे ऑरेंज कैप होल्डर हैं। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई के 9 विकेट RR की ताकत को और मजबूत करते हैं।

पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले

हैदराबाद की पिच को आमतौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल माना जाता है। यहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं, हालांकि गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिलती है।

इस मैदान पर चेज करने वाली टीमों का रिकॉर्ड बेहतर रहा है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है।
Read more : CG NEWS : मालगाड़ी की कपलिंग टूटी, 25 डिब्बे अलग; बिलासपुर-कटनी सेक्शन में टला बड़ा हादसा

मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान तापमान 26 से 40 डिग्री के बीच रहेगा। गर्मी का असर खिलाड़ियों पर दिख सकता है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मैच का विश्लेषण: कौन रहेगा भारी?

अगर मौजूदा फॉर्म को देखा जाए तो राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी नजर आता है। लेकिन घरेलू परिस्थितियों और हेड टू हेड रिकॉर्ड के कारण SRH को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

यह मुकाबला फॉर्म बनाम अनुभव और रिकॉर्ड के बीच की टक्कर साबित हो सकता है। SRH के लिए यह मैच वापसी का मौका है, जबकि RR अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here