CG CRIME : चरित्र शंका में पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, 24 घंटे में आरोपी पति गिरफ्तार

CG CRIME : लोरमी :लोरमी क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस ने मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

CG CRIME : यह घटना सेनगुड़ा गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी सतीश सोनवानी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी पर डीजल डालकर आग लगा दी, जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

CG CRIME : सूचना मिलते ही मुंगेली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी भोजराम पटेल ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की मदद से आरोपी की तलाश की।

CG CRIME : पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories