cg news: Rajnandgaon: लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, ठगी रैकेट में तीन और आरोपी गिरफ्तार

cg news:Rajnandgaon: राजनांदगांव में मैरिज ब्यूरो की आड़ में चल रहे एक बड़े ठगी रैकेट का खुलासा हुआ है। बसंतपुर पुलिस ने ‘लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो’  से जुड़े तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक करीब 700 युवकों से 38 लाख रुपये की ठगी सामने आई है।

cg news:Rajnandgaon: जानकारी के मुताबिक, सृष्टि कॉलोनी स्थित इस मैरिज ब्यूरो के जरिए युवकों को शादी के नाम पर फंसाया जाता था। आरोपी कभी मंगेतर तो कभी परिजन बनकर फोन पर बात करते और भरोसा जीतने के बाद उनसे पैसे वसूले जाते थे।

cg news:Rajnandgaon: पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले ही डायरेक्टर धर्मेंद्र मानिकपुरी और संचालक नेहा पाठक को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पांडातराई निवासी मानिकपुरी, सियाराम साहू और ममता नगर की सृष्टि गोस्वामी को भी गिरफ्तार किया गया है।

cg news:Rajnandgaon: आरोप है कि ये तीनों फर्जी प्रोफाइल और कॉलिंग के जरिए युवकों को झांसे में लेते थे और मैरिज मीटिंग से लेकर रजिस्ट्रेशन तक के नाम पर 1500 से 30 हजार रुपये तक वसूलते थे।

cg news:Rajnandgaon: पुलिस जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और गूगल एड्स के जरिए देशभर में सक्रिय था। टारगेट 30 वर्ष से अधिक उम्र के वे युवक थे जो शादी की तलाश में थे।

cg news:Rajnandgaon: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के अनुसार, आरोपी युवकों से कभी मंगेतर तो कभी परिजन बनकर बातचीत करते थे और विश्वास कायम कर ठगी को अंजाम देते थे। पुलिस का कहना है कि बैंक खातों की जांच के बाद ठगी की राशि और बढ़ सकती है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Nakti Dispute: नकटी विवाद: AAP ने विधायक अनुज शर्मा के बंगले का किया घेराव, पुनर्वास की मांग

Nakti Dispute: रायपुर:रायपुर के नकटी गांव में विस्थापित परिवारों...

Related Articles

Popular Categories