CG NEWS : दोरनापाल में एक साल से राशन संकट गहराया, परिवहन लापरवाही और लिंक फेल से जनता परेशान

Sanjay Sahu
CG NEWS

 

बाजार में संचालित दुकान क्रमांक 612010062 फरवरी माह से राशन वितरण संकट गहराया हुआ है।

CG NEWS : कृष्णा नायक सुकमा/सुकमा :- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दोरनापाल क्षेत्र में पिछले लगभग एक वर्ष से राशन वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। खाद्य विभाग की परिवहन शाखा की लापरवाही और ऑनलाइन प्रणाली की खामियों का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। समय पर राशन दुकानों तक सामग्री नहीं पहुँच पा रही है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

CG NEWS : नियमों के अनुसार प्रत्येक माह की 30 तारीख के बाद पिछले माह का शेष राशन अगले माह में वितरित नहीं किया जाता। लेकिन परिवहन में देरी के चलते अक्सर महीने के अंतिम दिनों जैसे 20 से 25 तारिक तक राशन दुकानों तक पहुँचता है। ऐसी स्थिति में कई हितग्राही अपने हक के राशन से वंचित रह जाते हैं। ग्रामीणों का कहना हैं। कि इसमें किसकी गलती हैं। 5 दिन में चावल लेना कहाँ से हो पायेगा सब के पास कुछ न कुछ काम रहता हैं। और लेम्स भी सप्ताह में दो, तीन दिन खुलता है।

 

CG NEWS : दोरनापाल क्षेत्र में ऑनलाइन प्रणाली के कारण “लिंक फेल” की समस्या भी लगातार बनी हुई है। नेटवर्क की खराब स्थिति के चलते न तो समय पर एंट्री हो पाती है और न ही वितरण सुचारू रूप से हो पाता है। कई बार दुकान में राशन उपलब्ध होने के बावजूद तकनीकी समस्या के कारण लोगों को बार-बार खाली हाथ लौटना पड़ता है।

CG NEWS : स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि जब से नए सेल्समैन की नियुक्ति हुई है, तब से चावल वितरण में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। हितग्राहियों को समय पर चावल नहीं मिल रहा है और वितरण में अनियमितता बढ़ गई है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

 

CG NEWS : इस गंभीर समस्या के बावजूद शासन-प्रशासन और जिला प्रशासन की चुप्पी लोगों के गुस्से को और बढ़ा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस और स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

CG NEWS : खाद्य अधिकारी का बयान

CG NEWS : इस संबंध में जब खाद्य अधिकारी से फोन पर बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मार्च माह में एंट्री मशीन लॉक हो गई थी, जिसकी जानकारी स्वयं फूड इंस्पेक्टर द्वारा दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि मार्च महीने की मशीन लॉक की समस्या को दूर करने के लिए आवेदन किया जा चुका है। साथ ही फूड इंस्पेक्टर ने यह भी स्वीकार किया कि कुछ गलतियां सेल्समैन की ओर से भी हुई हैं।

 

CG NEWS : जनता की मांग है कि परिवहन व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए, ऑनलाइन सिस्टम में वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जाए और राशन वितरण की समयसीमा में लचीलापन लाया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने अधिकार से वंचित न रहे। यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्र में जनआंदोलन की स्थिति बन सकती है।

 

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *