CG NEWS : ऑपरेशन “आघात” के तहत थाना पुसौर, कोतरारोड क्षेत्र में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 10.04.2026 को थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम धनागर में मुखबिर सूचना पर रेड कार्रवाई की गई, जहां शराब बनाने वाले मौके पर नहीं मिले, पुलिस ने करीब 50 डिब्बों में भरा महुआ पास बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया।

CG NEWS : वहीं आज ग्राम छपोरा में निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, प्रभारी थाना पुसौर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब भट्टी पर कार्रवाई करते हुए मौके पर मिले आसवन पात्र एवं भट्टी को ध्वस्त किया गया।

CG NEWS : इसी क्रम में पुसौर पुलिस टीम द्वारा ग्राम बाघाडोला मालीडिपा में मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम बाघाडोला चौक पर आरोपी कंदर्प चौहान पिता स्व. महावीर चौहान उम्र 45 वर्ष निवासी बाघाडोला के कब्जे से करीब 12 लीटर महुआ शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना पुसौर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। शराब रेड कार्रवाई में उप निरीक्षक कुंदन सिंह गौर, आरक्षक दिलीप सिदार एवं उमांशकर सिंह शामिल थे।

CG NEWS : एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

CG NEWS : “ऑपरेशन आघात के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर रायगढ़ पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई करेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories