MLA Devendra Yadav : MMS वायरल केस में फिर तेज हुई जांच: विधायक देवेंद्र यादव ने दिया सैंपल, पुलिस पर उठाए सवाल

Sanjay Sahu
MLA Devendra Yadav

MLA Devendra Yadav : दुर्ग : दुर्ग में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव से जुड़े बहुचर्चित एमएमएस वायरल मामले में एक बार फिर जांच की प्रक्रिया तेज हो गई है। पुलिस की ओर से नोटिस मिलने के बाद विधायक देवेंद्र यादव भिलाई नगर कोतवाली थाना पहुंचे और उन्होंने अपने फोटो व वीडियो का सैंपल जांच के लिए सौंपा।

MLA Devendra Yadav : करीब ढाई साल पुराने इस मामले को लेकर विधायक यादव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे खुद इस मामले के प्रार्थी हैं, इसके बावजूद पुलिस अब तक जांच पूरी नहीं कर पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस शासन और प्रशासन के दबाव में काम कर रही है और केवल नोटिस जारी करने तक सीमित है।

MLA Devendra Yadav : उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें 6 अप्रैल को थाने में सुबह 11 बजे उपस्थित होने का नोटिस दिया गया था, लेकिन वह नोटिस उन्हें उसी दिन दोपहर 1 बजे डाक से मिला, जिससे समय पर पहुंचना संभव नहीं था।

MLA Devendra Yadav : विधायक ने कहा कि चुनाव के दौरान वायरल किए गए इस कथित एमएमएस के जरिए उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया था और मांग की थी कि मामले की जांच निष्पक्ष एजेंसी से कराई जाए।

MLA Devendra Yadav : उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब अन्य मामलों में सीबीआई जांच हो सकती है, तो उनके मामले में ऐसा क्यों नहीं किया जा रहा। उनका कहना है कि उन्हें भी न्याय मिलना चाहिए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *