CG NEWS : लोरमी वन परिक्षेत्र के झिरिया जंगल में फॉरेस्ट गार्डों पर हमला, चार कर्मचारी गंभीर घायल

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : लोरमी : लोरमी वन परिक्षेत्र के झिरिया जंगल में चार फॉरेस्ट गार्डों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी के सिर में गहरी चोट आई है तो किसी के हाथ-पैर में फ्रैक्चर जैसी स्थिति बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

CG NEWS : मिली जानकारी के अनुसार, चारों गार्ड हाल ही में यहां पदस्थापित हुए थे और वन विभाग की टीम अवैध खनन की जांच के लिए इलाके में पहुंची थी। इसी दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

CG NEWS : घायलों को पहले लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल लाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने के कारण बिलासपुर भेजा गया। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि टीम अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करने गई थी, तो ग्रामीणों की इतनी तीखी प्रतिक्रिया क्यों हुई? क्या पहले से कोई विवाद था, या यह अचानक हुई झड़प थी? साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है या नहीं।

CG NEWS : फिलहाल पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट नहीं है और प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। घटना ने वन विभाग के कर्मचारियों की सुरक्षा और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *