इंदौर में शेयर मार्केट के नाम पर ठगी, 4 आरोपी गिरफ्तार

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से लोगों को मुनाफे का लालच देकर धोखाधड़ी कर रहे थे।

इनफिनिक्स इन्फोटेक कंपनी पर छापा

पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर एसीपी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए इनफिनिक्स इन्फोटेक नामक कंपनी के दफ्तर पर छापा मारा गया। यह कार्रवाई देर शाम तीन थानों की पुलिस टीम के साथ मिलकर की गई।

66 मोबाइल और 14 सिम कार्ड बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 66 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। आशंका है कि इन उपकरणों का उपयोग अलग-अलग लोगों को कॉल कर ठगी के लिए किया जाता था।

Read more : M.P News : इंदौर के होटल में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

निवेश के नाम पर लोगों को बनाया शिकार

आरोपी शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लोगों से पैसे ऐंठते थे। शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए छोटे-छोटे फायदे दिखाए जाते थे, जिसके बाद बड़ी रकम ठगी जाती थी।

पुलिस जांच जारी

तुकोगंज थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और ठगी की कुल राशि कितनी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *