Friday, August 28, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS: निवाड़ी: निवाड़ी में हाईवोल्टेज ड्रामा जमीन विवाद से नाराज़ युवक...

MP NEWS: निवाड़ी: निवाड़ी में हाईवोल्टेज ड्रामा जमीन विवाद से नाराज़ युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, पुलिस ने बचाई जान

MP NEWS:निवाड़ी:निवाड़ी जिले के सिमरा खास गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ गया और घंटों तक कूदने की धमकी देता रहा। युवक बीच-बीच में अपने साथ लाई रस्सी से फंदा बनाकर गले में डालता और नीचे खड़े लोगों को आत्महत्या की चेतावनी देता रहा।

नीचे मौजूद ग्रामीण लगातार उसे समझाकर नीचे उतरने की अपील करते रहे, लेकिन नशे में धुत महेंद्र किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।

MP NEWS:निवाड़ी: युवक का आरोप था कि गांव के कुछ लोग उसके दादा को धमकाकर उनकी कीमती जमीन सस्ते में बेचने का दबाव बना रहे हैं और उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

सूचना मिलते ही सिमरा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। हालात बिगड़ते देख थाना प्रभारी ने खुद मोर्चा संभाला और साथियों के साथ टंकी पर चढ़ गए।

MP NEWS:निवाड़ी:काफी मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here