Tuesday, September 1, 2026
Home Tech cg news: रायगढ़ में नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई 30 क्विंटल चावल...

cg news: रायगढ़ में नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई 30 क्विंटल चावल से भरी पिकअप जब्त, अवैध परिवहन की आशंका

cg news: जिले में अवैध खाद्य सामग्री के परिवहन और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत चक्रधरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 30 क्विंटल चावल जब्त किया है।

यह कार्रवाई 9 अप्रैल 2026 को एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश और एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में की गई। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के जमुनाईन चौक पर पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी, तभी एक सफेद रंग की टाटा योद्धा पिकअप (CG 13 AF 5689) को रोककर तलाशी ली गई।

cg news:तलाशी के दौरान वाहन में 60 बोरी सीलबंद चावल (प्रत्येक 50 किलोग्राम) लदा मिला। चालक जयनंद मालाकार (36), निवासी सेमरा थाना पुसौर, से परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

अवैध परिवहन की आशंका पर पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत कार्रवाई करते हुए पिकअप सहित 30 क्विंटल चावल जब्त कर लिया। मामले की सूचना आगे की कार्रवाई के लिए खाद्य अधिकारी रायगढ़ को दे दी गई है।

cg news: थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में एएसआई आशिक रात्रे और आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे की अहम भूमिका रही।

cg news: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि जिले में अवैध परिवहन और सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़ी अनियमितताओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here