इंदौर में सगाई की खुशी बदली मातम में! मामूली विवाद पर युवक की पीट-पीटकर हत्या

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के इंदौर में एक सगाई समारोह के दौरान मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में दो पक्षों के बीच खाने-पीने को लेकर कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई।

रिश्तेदारों के बीच बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, शुभम नामक युवक अपने परिवार के साथ सगाई समारोह में शामिल होने पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि विवाद में शामिल लोग आपस में रिश्तेदार ही हैं।

Read more : बिलासपुर में पत्नी का खूनी हमला, अलग रहने की बात पर फोड़ा पति का सिर

बायपास पर घेरकर किया हमला

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, झगड़े के बाद शुभम अपने साथियों के साथ वहां से निकल गया था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे बायपास पर घेर लिया और डंडों व पेचकस से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संदिग्धों से पूछताछ जारी

मामले में शुभम के दोस्त रितिक, करण और एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और एक खुशी का माहौल मातम में बदल गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *