मुंबई। Indian Stock Market : अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे और ईरान-इजराइल के बीच छिड़े युद्ध का असर शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ देखने को मिला। प्री-ओपनिंग सेशन से ही सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में असमंजस और घबराहट का माहौल बन गया।
Indian Stock Market : विश्लेषकों के मुताबिक, यह दोहरी मार भारतीय बाजार की सेंटीमेंट पर भारी पड़ रही है। एक तरफ अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश जैसी घरेलू त्रासदी, दूसरी तरफ मिडिल ईस्ट में बढ़ता युद्ध—दोनों ही घटनाएं निवेशकों को सतर्क कर रही हैं। इससे मेटल, एविएशन, ऑयल और ट्रैवल सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।
विदेशी निवेशक भी इस अनिश्चित माहौल में सतर्क रुख अपना रहे हैं। वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट ने स्थिति को और जटिल बना दिया है।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक भू-राजनीतिक हालात सामान्य नहीं होते, तब तक शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। छोटे निवेशकों को इस दौर में सावधानी बरतने और लॉन्ग टर्म नजरिया रखने की सलाह दी जा रही है।
इस बीच, सरकार ने निवेशकों को भरोसा दिलाया है कि हालात पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक आर्थिक कदमों पर विचार चल रहा है।













