HomeNationalAhmedabad Plane Crash : इकलौते ज़िंदा बचे यात्री से मिले पीएम मोदी,...

Ahmedabad Plane Crash : इकलौते ज़िंदा बचे यात्री से मिले पीएम मोदी, अस्पताल में जाना हालचाल…

Date:

Related stories

अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash : एयर इंडिया की भीषण विमान दुर्घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने हादसे में जीवित बचे एकमात्र यात्री से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। पीएम मोदी ने न सिर्फ पीड़ित का हाथ थामकर ढांढस बंधाया, बल्कि डॉक्टरों को निर्देश भी दिए कि इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

Ahmedabad Plane Crash : प्रधानमंत्री के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अस्पताल प्रशासन से उपचार की पूरी स्थिति की जानकारी ली। पीएम ने मरीज के परिजनों से बात करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

इस दौरान अस्पताल में मौजूद मरीज और स्टाफ ने भी प्रधानमंत्री से संवाद किया। पीएम मोदी ने मेडिकल स्टाफ की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मुश्किल वक्त में मानवीय सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

गौरतलब है कि अहमदाबाद में हुए इस दर्दनाक विमान हादसे में 241 यात्रियों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद बचे इकलौते यात्री को गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में रखा गया है, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

सरकार ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश पहले ही जारी कर दिए हैं। पीएम मोदी ने इस त्रासदी को राष्ट्रीय शोक बताते हुए पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here