Monday, August 24, 2026
Home Madhya Pradesh M.P News : रीवा कॉलेज में शिक्षक की शर्मनाक हरकत, छात्रा को...

M.P News : रीवा कॉलेज में शिक्षक की शर्मनाक हरकत, छात्रा को भेजे अश्लील मैसेज

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के रीवा स्थित पीएमश्री कॉलेज (मॉडल साइंस कॉलेज) में एक शिक्षक द्वारा छात्रा को अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे कॉलेज परिसर में हलचल मचा दी है।

व्हाट्सएप पर भेजे आपत्तिजनक संदेश

जानकारी के अनुसार, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को आरोपी शिक्षक ने व्हाट्सएप पर संदेश भेजते हुए लिखा—“तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ।” जब छात्रा ने इस प्रस्ताव को ठुकराया, तो उसे अप्रत्यक्ष रूप से धमकाने की भी कोशिश की गई।

Read more : असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, सुबह 7 बजे से वोटिंग

 डर और दबाव में आई छात्रा

लगातार आ रहे संदेशों से परेशान छात्रा ने इस मामले की जानकारी अपने परिजनों और दोस्तों को दी। इसके बाद उसने कॉलेज प्रबंधन के सामने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई और मैसेज के स्क्रीनशॉट भी सौंपे।

जांच में आरोपी ने मानी गलती

मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने जांच समिति का गठन किया। जांच के दौरान आरोपी शिक्षक ने अपने कृत्य को स्वीकार करते हुए गलती मान ली।

कार्रवाई न होने पर बढ़ा आक्रोश

हालांकि, आरोप है कि शिक्षक के खिलाफ अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। इसको लेकर छात्रा और उसके परिजन नाराज हैं और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

छात्राओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा और संस्थान की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। अभिभावकों और छात्रों का कहना है कि ऐसे मामलों में तुरंत और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here