Monday, August 24, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : लिव-इन पार्टनर ने मंगलसूत्र से घोंटा गला, 4 साल...

CG NEWS : लिव-इन पार्टनर ने मंगलसूत्र से घोंटा गला, 4 साल साथ रहने के बाद की हत्या

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायगढ़ : रायगढ़ जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां लिव-इन रिलेशन में रह रहे युवक ने अपनी महिला साथी की मंगलसूत्र से गला घोंटकर हत्या कर दी। कोतरारोड़ थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

CG NEWS : मामले की शुरुआत जिंदल अस्पताल पतरापाली से धनेश्वरी विश्वकर्मा की संदिग्ध मौत की सूचना मिलने से हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया। शुरुआत में मामला सामान्य मौत का लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबने से मौत की पुष्टि हुई, जिसके बाद इसे हत्या का मामला माना गया।

CG NEWS : जांच के दौरान पुलिस को मृतका के साथ रह रहे विकेश कुमार बरेठ पर शक हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह पिछले चार साल से धनेश्वरी के साथ किरोड़ीमल नगर में रह रहा था। धनेश्वरी का अपने पति से तलाक नहीं हुआ था और वह अक्सर बीमार रहती थी, जिससे दोनों के बीच विवाद होता रहता था।

घटना वाले दिन भी दवा लेने और घरेलू बातों को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर विकेश ने पहले उसे थप्पड़ मारा और जब वह घर छोड़कर जाने लगी, तो पीछे से मंगलसूत्र पकड़कर खींच लिया। इससे उसका गला दब गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

CG NEWS : घबराकर आरोपी उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उसने घटना को छिपाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस जांच में सच सामने आ गया।

CG NEWS : मृतका धनेश्वरी विश्वकर्मा जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली थी और उसके तीन बच्चे हैं। पति से विवाद के चलते वह अलग रह रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here