CG News:भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में बचेली नगरीय क्षेत्र के युवा नेता और चार बार के पार्षद धनसिंग नाग को बस्तर जिला भाजपा अजा मोर्चा का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े द्वारा की गई है।
CG News:धनसिंग नाग लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं। वे चार बार पार्षद रह चुके हैं, वहीं उनकी पत्नी भी वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद हैं। इससे पहले वे दंतेवाड़ा भाजपा अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और कोंडागांव जिला के प्रभारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।
CG News:नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने धनसिंग नाग को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बस्तर में अजा मोर्चा संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में नई गति आएगी।

CG News:इस अवसर पर धनसिंग नाग ने प्रदेश नेतृत्व, दंतेवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता और विधायक चैतराम अटामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा बस्तर में पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।











