M.P News : सिंगरौली में RTO का बड़ा एक्शन, ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा, तीन वाहन जब्त

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ RTO विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। निवास चौकी क्षेत्र में चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान तीन ओवरलोड और बिना परमिट मालवाहक वाहनों को जब्त किया गया।

जांच अभियान से मचा हड़कंप

RTO टीम द्वारा अचानक चलाए गए इस अभियान से ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने एक-एक वाहन की बारीकी से जांच की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की।

Read more : CG NEWS : फर्जी मान्यता और वित्तीय गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रार दुर्गावती कुंजाम निलंबित

कई अनियमितताएं आई सामने

जांच के दौरान कई वाहनों में ओवरलोडिंग, प्रदूषण मानकों का उल्लंघन, बिना तिरपाल माल ढुलाई और आवश्यक दस्तावेजों की कमी जैसी खामियां पाई गईं। ऐसे मामलों में चालान काटते हुए सख्त कार्रवाई की गई।

तीन वाहन किए जब्त

विशेष रूप से तीन ऐसे मालवाहक वाहन पकड़े गए, जो बिना परमिट के चल रहे थे और ओवरलोड भी थे। इन वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

सड़क सुरक्षा और पर्यावरण पर जोर

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए चलाया गया है। ओवरलोड वाहन न केवल सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, बल्कि प्रदूषण भी बढ़ाते हैं।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

RTO विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाया जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *