Wednesday, August 26, 2026
Home Crime M.P Crime : ग्वालियर SBI में चोरी, रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के बैग...

M.P Crime : ग्वालियर SBI में चोरी, रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के बैग से 1 लाख पार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में बैंक के अंदर चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मुरार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शाखा में रुपए निकालने पहुंचे एक रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के बैग से 1 लाख रुपये चोरी हो गए। इस घटना ने बैंक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बैंक में ही बना निशाना

पीड़ित की पहचान केएस श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जो रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर हैं। वे अपने बेटे सुनील श्रीवास्तव के साथ बैंक में पैसे निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने उनके बैग से नकदी पार कर दी।

CCTV में कैद हुई वारदात

पूरी घटना बैंक में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में दो संदिग्ध महिलाएं दिखाई दे रही हैं, जो मौका पाकर बैग से पैसे निकालते नजर आ रही हैं। पुलिस अब इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Read more : छत्तीसगढ़ में 5 किलो गैस सिलेंडर के लिए नए नियम लागू, तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

घटना के बाद रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ने मुरार थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध महिलाओं की तलाश की जा रही है।

बैंक सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद बैंक के अंदर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिनदहाड़े इस तरह की चोरी होना यह दर्शाता है कि अपराधी कितने बेखौफ हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here