Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh M.P News : रीवा में दबंगों का आतंक! पुश्तैनी जमीन पर कब्जे...

M.P News : रीवा में दबंगों का आतंक! पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश, परिवार पर हमला

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद दबंगों ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।

कोर्ट आदेश के बावजूद कार्रवाई

मामला सेमरिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां राम कलेश कोरी अपने परिवार के साथ पुश्तैनी जमीन पर निवास करते हैं। संबंधित भूमि के स्वामित्व को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है और पीड़ित पक्ष के पास स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) भी मौजूद है।

लाठी-डंडों के साथ पहुंचे आरोपी

पीड़ित का आरोप है कि प्रदीप केसरवानी, विष्णु शुक्ला, पवन सिंह और उनके साथ आए अन्य लोग लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और उनके घर को ढहाने का प्रयास करने लगे। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की।

Read more : उज्जैन : महाकाल मार्ग पर जर्जर भवन ढहा, मचा हड़कंप

घायल हालत में पहुंचे SP कार्यालय

हमले में घायल हुए परिवार के सदस्य न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय सेमरिया थाना पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस पर उठे सवाल

पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस कार्रवाई करती, तो यह घटना टाली जा सकती थी। अब उन्होंने अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

बढ़ता जमीन विवाद

प्रदेश में जमीन विवाद से जुड़े मामलों में हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं। फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत के बाद मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here