MP News: त्योंथर सिविल अस्पताल में एक्स-रे फिल्म समाप्त, मरीजों के लिए सुविधा उपलब्ध न होने पर विधायक और मंत्री से अपील

MP News: त्योंथर सिविल अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर अब खुलकर सामने आ गई है। अस्पताल परिसर में दीवार पर चस्पा एक नोटिस खुद इस अव्यवस्था की पोल खोल रहा है। नोटिस में लिखा है—“एक्स-रे फिल्म उपलब्ध नहीं है, कृपया मोबाइल फोन से रिपोर्ट प्राप्त करें”, साथ ही दिनांक 01/04 का उल्लेख भी किया गया है।

MP News: सूत्रों के अनुसार, 1 अप्रैल से ही अस्पताल में एक्स-रे फिल्म खत्म है, लेकिन प्रबंधन ने अब तक स्थिति सुधारने की कोई ठोस कोशिश नहीं की। यह हालात सीधे तौर पर अस्पताल प्रशासन और बीएमओ की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हैं।

MP News: मरीजों के लिए यह स्थिति बेहद कष्टदायक बन गई है। दूर-दराज से आने वाले लोग एक्स-रे जांच के लिए अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें सुविधा के नाम पर केवल नोटिस थमा दिया जाता है। बुजुर्ग और ग्रामीण मरीजों के लिए “मोबाइल से रिपोर्ट प्राप्त करें” जैसी व्यवस्था व्यावहारिक रूप से असंभव और हताशाजनक साबित हो रही है।

MP News:इस बीच, भूतपूर्व सैनिक योगेश तिवारी अपने परिजन के साथ अस्पताल पहुंचे और उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए विधायक सिद्धार्थ तिवारी और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला से जल्द एक्स-रे फिल्म उपलब्ध कराने की अपील की है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Politics News: नकटी मामले को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, फूंका धरसीवां विधायक अनुज शर्मा का पुतला

Politics News: मोहम्मद याकुब/धरसीवां: जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार...

Surajpur News: चलती स्कूल बस पलटी, 45 सीटर बस हादसे का शिकार; सभी छात्र सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

Surajpur News: विष्णु कसेरा/सूरजपुर: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना...

Related Articles

Popular Categories