CG NEWS: फ़ोर लेंन सड़क, यात्री रेल की माँग और NTPC की मनमानी पर युवा कांग्रेस ने जिला प्रशासन को ज्ञापन 

CG NEWS: रायगढ़–घरघोड़ा और घरघोड़ा–धरमजयगढ़ फोरलेन निर्माण , घरघोड़ा–धरमजयगढ़ से बिलासपुर/रायपुर यात्री ट्रेन चालू करने , स्थानीय को रोजगार और स्कूल फीस में राहत की मांग
जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में हुई मांग, जनता का मिला भरोसा और साथ
CG NEWS: घरघोड़ा/रायगढ़ : घरघोड़ा क्षेत्र की जनता वर्षों से फ़ोर लेन सड़क निर्माण , यात्री रेल चालू, विकास की सुविधाओं के अभाव में पीड़ा झेलने के साथ महंगी फीस और स्थानीय युवाओ को रोजागर की माँग को लेके तरस रही है। इस माँग को लेके आज स्थानीय युवा नेता उस्मान बेग, जिला अध्यक्ष रायगढ़ युवा कांग्रेस ग्रामीण ने जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में कलेक्टर जिला प्रशासन को इन तीन प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत ज्ञापन सौंपाकर
प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की, साथ ही चेतावनी दी कि मांगें नहीं माने जाने पर गांधीवादी, शांतिपूर्ण लेकिन क्रमिक और सशक्त आंदोलन किया जाएगा।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने तीन अलग अलग ज्ञापन दिए जिसमे प्रमुख रूप से रायगढ़–घरघोड़ा और घरघोड़ा–धरमजयगढ़ फोरलेन सड़क की स्वीकृति और निर्माण की माँग की है ,यह मार्ग उत्तर रायगढ़ अंचल, औद्योगिक क्षेत्रों, खनन बेल्ट और जनजातीय क्षेत्रों की मुख्य जीवनरेखा है। रायगढ़–घरघोड़ा 37 किमी फोरलेन सड़क के लिए ₹17.30 करोड़ की प्रारंभिक स्वीकृति मिल चुकी है जैसा पिछले साल भर से ऊपर अखबारों में पढ़ा था पर अब तक इसमें कार्यवाही शून्य है , इस स्वीकृति और इसकी स्थिति को सार्वजनिक करने की माँग है वही कहा की लगातार सड़क दुर्घटनाएं, जाम, भारी ट्रेलर और कोयला वाहनों से नागरिकों को सुरक्षा खतरे का सामना हर दिन करना पड रहा है , दोनों मार्गों का फोरलेन निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने , सर्वे, DPR, भू-अर्जन और टेंडर प्रक्रिया युद्धस्तर पर पूरी करने, दुर्घटना संभावित स्थलों पर डिवाइडर, पैचवर्क, संकेतक और हाईमास्ट/स्ट्रीट लाइट तुरंत लगाये जाने, और आगे इस सड़क को भारतमाला / औद्योगिक फोरलेन कॉरिडोर से जोडे जाने की माँग की है
वही दूसरे ज्ञापन में घरघोड़ा–धरमजयगढ़ यात्री रेल सेवा चलाई करने की माँग की है , ज्ञापन में कहा गया कि बिलासपुर और रायपुर के लिए अप-डाउन लोकल पैसेंजर/MEMU ट्रेन शीघ्र चालू की जाए।  रेल लाइन यूपीए कांग्रेस सरकार 2012 में स्वीकृत हुई थी। तब से यह निर्माणधीन रही फिर 2019में पहली मालगाड़ी चली। घरघोड़ा से प्रतिदिन औसतन 3 कोयला रेक चलते हैं, जिससे 4800+ कोयला रेक और 1.82 करोड़ टन से अधिक कोयला देशभर में अब तक पहुंच चुका है।स्थानीय जनता अभी तक यात्री रेल सुविधा से वंचित है , सत्ता स्तर के जनप्रतिनिधि चुप है , छात्र, कर्मचारी, मरीज और व्यापारीओ को भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
इसमें कलेक्टर से यह माँग किया गया की DRM बिलासपुर, रेलवे बोर्ड और रेल मंत्रालय को अनुशंसा पत्र भेजा जाए। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और विभागों की बैठक कर ठोस प्रस्ताव तैयार कर आगे रूपरेखा बनाकर इस रूट में यात्री ट्रेन चालू करने पहल करने की माँग की गई ।
CG NEWS: वही तीसरे माँग में एनटीपीसी तिलाईपाली परियोजना की लंबित शिकायतें जो पेंडिंग है उस पर ध्यान आकर्षित कराया गया और कहा की रोजगार में जो लगभग 90% रोजगार बाहरी लोगों को दिया गया है वो पहले प्रभावित स्थानीय लोगों को फिर घरघोड़ा ब्लॉक और जिले के लोगों को प्राथमिकता दी जाए।
साथ ही कई मुआवजा लंबित प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिला। कई घर तोड़े गए, लेकिन उनके भुगतान कार्य नहीं हुए।
शिक्षा सहायता में एनटीपीसी तिलाईपाली डी ए वी स्कूल जो की बहुत ही ज़्यादा फ़ीस ले रहा है , वही सेम डी ए वी स्कूल छाल में है वहाँ फ़ीस कम है , स्कूल की फीस को छाल डी ए वी की तरह करने के बाद प्रभावित बच्चों को निशुल्क, जिनकी भूमि टाउनशिप में गई है उनको 50% और घरघोड़ा नगर के बच्चों को 25% छूट दिए जाने की मांग की है ।
CG NEWS: साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों में इजाफा करने पेंडिंग कार्यों को पूरा करने और एच आर विभाग , सीआईसीएफ के व्यवहार मुख्य अधिकारियों द्वारा का अनुचित व्यवहार तुरंत सुधारे जाने की माँग की है।  ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री कार्यालय, रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक सहित सभी संबंधित अधिकारियों को भेजी गई।
CG NEWS: जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस उस्मान बेग ने स्पष्ट चेतावनी दी:
CG NEWS: “हमारा आंदोलन केवल मांगों तक सीमित नहीं है। यह घरघोड़ा और आसपास के लोगों के जीवन, सुरक्षा और न्याय की लड़ाई है। सड़कें चौड़ी नहीं हुईं, ट्रेन शुरू नहीं हुई, और NTPC अपने दायित्व नहीं निभा रही। यदि प्रशासन ने इस बार भी अनदेखी की, तो हम जिला, राज्य और केंद्र स्तर तक गांधीवादी, शांतिपूर्ण लेकिन सशक्त आंदोलन करेंगे। जनता के हक के लिए हम हर स्तर पर आवाज़ उठाएँगे।”
Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Janpad Panchayat Lailunga: छोटे-छोटे कामों के लिए भटक रहे ग्रामीण, रवि भगत ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Janpad Panchayat Lailunga: गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा (रायगढ़): छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories