निशानेबाज न्यूज डेस्क: मिडिल ईस्ट में बढ़ते ईरान-अमेरिका तनाव का असर अब भारत की हवाई यात्रा पर भी साफ नजर आने लगा है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में उछाल के चलते इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। इसका सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ा है, जहां इंदौर से घरेलू उड़ानों के किराए में 35% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इंदौर से उड़ानें हुई महंगी
ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार, प्रमुख घरेलू रूट्स पर टिकट कीमतों में ₹500 से लेकर ₹4500 तक की बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल महीने में इंदौर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट सबसे महंगी हो गई है, जहां किराया ₹12,000 तक पहुंच गया है।
Read more : M.P News : भोपाल में PNG नेटवर्क विस्तार को मिली रफ्तार, मामले पर केंद्र का बड़ा फैसला
प्रमुख रूट्स पर नया किराया
- इंदौर-कोलकाता: ₹6,500-7,500 ➝ ₹8,500-12,000
- इंदौर-दिल्ली: ₹4,500-5,000 ➝ ₹6,500-6,700
- इंदौर-मुंबई: ₹4,500-5,000 ➝ ₹6,500-6,800
- इंदौर-चेन्नई: ₹4,900-6,000 ➝ ₹7,500-8,500
- इंदौर-बेंगलुरु: ₹6,000-6,400 ➝ ₹7,150-9,500
- इंदौर-हैदराबाद: ₹4,800-5,900 ➝ ₹6,900-7,500
क्यों बढ़ रहे हैं किराए?
विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण ATF महंगा हो गया है। एयरलाइंस के संचालन लागत का बड़ा हिस्सा ईंधन पर निर्भर होता है, इसलिए कंपनियां फ्यूल सरचार्ज बढ़ाकर इसका भार यात्रियों पर डाल रही हैं।
यात्रियों की बढ़ी परेशानी
अचानक किराए में बढ़ोतरी से यात्रियों को अपने यात्रा बजट में बदलाव करना पड़ रहा है। खासतौर पर बिजनेस ट्रैवल और जरूरी यात्राओं पर जाने वाले लोगों के लिए यह स्थिति मुश्किल भरी हो गई है।











