Balod Crime : बालोद : बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बटेरा के आश्रित गांव जोगीभाठ में शीतला मंदिर को लेकर चल रही बैठक के दौरान विवाद हिंसक हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव करने आए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया है।
Balod Crime : मृतक की पहचान कुणाल देशमुख के रूप में हुई है, जो उप सरपंच डोमेन्द्र देशमुख का भतीजा था। बताया जा रहा है कि बीती रात मंदिर से जुड़े मुद्दे पर बैठक आयोजित की गई थी। इसी दौरान ग्रामीणों और उप सरपंच के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।
Balod Crime : विवाद बढ़ने पर स्थिति को शांत कराने पहुंचे कुणाल देशमुख पर गांव के ही सोहनलाल साहू ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कुणाल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Balod Crime : घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सोहनलाल साहू सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।





