Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh sukma accident : दोरनापाल में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आकर...

sukma accident : दोरनापाल में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आकर 5 साल के मासूम की मौत

sukma accident
sukma accident

sukma accident : सुकमा : सुकमा जिले के दोरनापाल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम की जान चली गई। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे गांव के भीतर चल रहे एक ट्रैक्टर ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अविनाश पोड़ियाम के रूप में हुई है।

sukma accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर बच्चे के ऊपर चढ़ गया। हादसा इतना भयावह था कि मासूम को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

sukma accident : स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए ग्रामीणों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि चालक के साथ-साथ वाहन मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए, जिसने बिना जांच के ट्रैक्टर चलाने के लिए दे दिया।

sukma accident : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चालक को हिरासत में लिया जा सकता है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर लापरवाही और नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here