Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : महासमुंद में बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से ज्यादा का...

CG NEWS : महासमुंद में बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से ज्यादा का डोडा पोस्त जब्त, हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिंघोडा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया है और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

CG NEWS : पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक वाहन के जरिए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। इसके आधार पर टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली। जांच के दौरान पिकअप से 1432 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ।

CG NEWS : मौके से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरविंदर सिंह और सत्यवान वाल्मीकि के रूप में हुई है, जो हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे झारखंड से माल लेकर ओडिशा के रास्ते रायपुर की ओर जा रहे थे।

CG NEWS : पुलिस के अनुसार, जब्त डोडा पोस्त की कीमत करीब 2 करोड़ 14 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग 2 करोड़ 25 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here