Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh CG CRIME : अवैध संबंध के शक में खूनी खेल, तलवार से...

CG CRIME : अवैध संबंध के शक में खूनी खेल, तलवार से सात लोगों को काटा, बुजुर्ग महिला की मौत, गांव में तनाव का माहौल, पुलिस तैनात

CG CRIME
CG CRIME

CG CRIME : बिलासपुर: बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंडरवा गांव में अवैध संबंध के शक को लेकर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बुधवार शाम हुए इस हमले में तलवार से ताबड़तोड़ वार कर एक ही परिवार के कई लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जबकि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला मुराद बी की मौके पर ही मौत हो गई।

CG CRIME : जानकारी के अनुसार पेंडरवा निवासी सुरेश श्रीवास को अपनी पत्नी के शेख सलीम से कथित संबंधों का संदेह था। इसी वजह से दोनों के बीच पहले ही तलाक हो चुका था, लेकिन इस विवाद को लेकर रंजिश बनी हुई थी। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे सुरेश अपने बेटों सुमीत और नैतिक के साथ तलवार लेकर शेख सलीम को खोजते हुए उसके घर पहुंचा।

 

CG CRIME : शेख सलीम के घर पर न मिलने पर आरोपितों का गुस्सा वहां मौजूद परिजनों पर टूट पड़ा। घर में घुसकर उन्होंने बुजुर्ग महिला मुराद बी पर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपितों ने घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों तक को नहीं छोड़ा। हमले में कई लोगों के हाथ, कान और नाक तक कट गए, जिससे पूरे घर में चीख-पुकार मच गई।

CG CRIME : घटना के दौरान घर के बाहर खेल रहे दो मासूम बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। बाद में जब वे लौटे तो दादी को खून से लथपथ देख घबरा गए। घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

CG CRIME : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। Rajnesh Singh भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस हमले में और कोई शामिल तो नहीं है।

CG CRIME : बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और पीड़ित पक्ष ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपित समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here