Hanuman Janmotsav 2026: 2 अप्रैल को मनाई जाएगी हनुमान जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Hanuman Janmotsav 2026:इस साल हनुमान जयंती 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। हनुमान जयंती पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है और भक्त बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

CG NEWS : घरघोड़ा: बजरंगबली के जन्मोत्सव पर सजेगा भंडारा, मॉर्निंग क्रिकेट समिति ने दिया न्योता

तिथि और पर्व का महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र पूर्णिमा 1 अप्रैल सुबह 07:06 बजे से शुरू होकर 2 अप्रैल सुबह 07:41 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाना शुभ माना गया है।

CG News:पूजा के शुभ मुहूर्त

हनुमान जयंती पर पूजा के लिए कई शुभ समय रहेंगे—

सुबह 06:10 बजे से 07:44 बजे तक
शाम 06:39 बजे से 08:06 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:50 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:38 से 05:24 बजे तक

इस दिन बन रहे विशेष योग

इस बार हनुमान जयंती पर खास ज्योतिषीय संयोग बन रहे हैं। मंगल ग्रह मीन राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से शनि विराजमान हैं। साथ ही ध्रुव योग दोपहर 2:20 बजे तक और हस्त नक्षत्र शाम 5:38 बजे तक रहेगा, जो पूजा के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं।

पूजन विधि

हनुमान जयंती के दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और व्रत का संकल्प लें। पूजा के लिए चौकी पर लाल या सफेद वस्त्र बिछाकर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें। घी का दीपक जलाएं और सिंदूर, चंदन व चमेली का तेल अर्पित करें। इसके बाद पंचामृत, बूंदी के लड्डू या रोट का भोग लगाएं।

चोला चढ़ाने की विधि

हनुमान जी को चोला चढ़ाना विशेष फलदायी माना जाता है। इसके लिए चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर लेप तैयार करें और इसे हनुमान जी की प्रतिमा पर सिर से पैर तक अर्पित करें। इसके बाद चांदी का वर्क भी लगाया जाता है।

CG News: बजरंगी परिवार द्वारा सुंदरकांड व हनुमान चालीसा महापाठ, विधायक अमर अग्रवाल ने की आरती

मान्यता है कि सच्चे मन से की गई पूजा और चोला चढ़ाने से बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है और सभी कष्ट दूर होते हैं।
Hanuman janmotshav 2026: हनुमान जयंती कल, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चोला चढ़ाने की विधि
इस बार चैत्र पूर्णिमा 1 अप्रैल को सुबह 07.06 बजे से लेकर 2 अप्रैल को सुबह 07.41 बजे तक रहेगी. उदया तिथि के कारण हनुमान जयंती 2 अप्रैल दिन गुरुवार को ही मनाना उचित होगा. 2 अप्रैल को पूजा के कई शुभ मुहूर्त भी रहेंगे.

Hanuman Janmotsav 2026:हनुमान जन्मोउत्सव का शुभ मुहूर्त
इस साल हनुमान जयंती पर पूजा के लिए चार बड़े शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं.

पहला शुभ मुहूर्त- सुबह 06 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 44 मिनट तक

दूसरा शुभ मुहूर्त- शाम को 6 बजकर 39 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 6 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 38 मिनट से सुबह 5 बजकर 24 मिनट तक

Hanuman Janmotsav 2026:हनुमान जन्मोउत्सव पर शुभ संयोग

हनुमान जयंती के दिन एक बड़ा ही शुभ योग बनने जा रहा है. इस साल हनुमान जयंती पर मंगल का राशि परिवर्तन होगा. इस दिन मंगल मीन राशि में गोचर करेंगे. जहां पिता-पुत्र शनि पहले से विराजमान हैं. इसके अलावा, हनुमान जयंती के दिन ध्रुव योग और हस्त नक्षत्र भी रहेगा, ध्रुव योग सुबह से लेकर दोपहर 02.20 बजे तक रहेगा. इसके अलावा, शाम को 05.38 बजे तक हस्त नक्षत्र रहेगा.

हनुमान जयंती की पूजन विधि

हनुमान जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें और स्वच्छ वस्त्र पहन लें. इसके बाद हनुमान जी को हाथ जोड़ते हुए फिर व्रत-पूजा का संकल्प लें. पूजा के लिए सबसे पहले लकड़ी की एक चौकी पर लाल या सफेद रंग का वस्त्र बिछाएं और उस पर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें. फिर हनुमान जी के सामने घी का दीपक जलाएं और उन्हें लाल सिंदूर, चंदन और चमेली का तेल अर्पित करें. इसके बाद महावीर बजरंगी को पंचामृत, बूंदी के लड्डू या रोट का भोग लगाएं. भगवान को रोट को भोग अत्यंत प्रिय है.

Hanuman Janmotsav 2026:बजंरगबली को चोला कैसे चढ़ाएं?

Hanuman Janmotsav 2026:चमेली के तेल और सिंदूर से तैयार हुए लेप को चोला कहा जाता है. कहते हैं कि विशेष दिनों में हनुमान जी को चोला चढ़ाने यानी उनकी प्रतिमा पर ये लेप लगाने वालों की सोई तकदीर जाग सकती है. हनुमान जी को मंगलवार, शनिवार, बड़ा मंगल और हनुमान जयंती के दिन चोला चढ़ाना सबसे उत्तम होता है. इसके लिए चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर उसका लेप भी बजरंगबली की प्रतिमा पर लगाएं. हनुमान जी को सिर से लेकर पैर तक लेप लगाया जाता है. फिर प्रतिमा के कुछ हिस्सों में चांदी का वर्क लगाएं.

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories