CG News : फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़: 2286 फोटो से बनाई प्रोफाइल, शादी के नाम पर लाखों की ठगी

CG News : राजनांदगांव : राजनांदगांव में फर्जी मैरिज ब्यूरो के नाम पर चल रहे बड़े ठगी गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी युवक-युवती इंटरनेट से लड़कियों की फोटो डाउनलोड कर फर्जी प्रोफाइल बनाते थे और शादी कराने का झांसा देकर युवकों से लाखों रुपये वसूलते थे।

CG News : मामले का खुलासा तब हुआ जब इस संबंध में एक गुमनाम शिकायत पुलिस अधीक्षक Ankita Sharma को मिली। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई, जिसमें पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

CG News : जांच में सामने आया कि “लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो” के नाम से संचालित इस गिरोह में आरोपी नेहा पाठक और धर्मेंद्र मानिकपुरी शामिल थे। दोनों सोशल मीडिया और इंटरनेट से युवतियों की फोटो डाउनलोड कर व्हाट्सएप के जरिए युवकों को भेजते थे। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, पैकेज और मीटिंग के नाम पर 30 से 40 हजार रुपये तक की ठगी की जाती थी।

CG News : पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के पास से कई मोबाइल और दस्तावेज जब्त किए गए। जांच में 2286 युवतियों की फोटो मिलीं, जिनका इस्तेमाल फर्जी प्रोफाइल बनाने में किया जा रहा था। बैंक रिकॉर्ड से पता चला कि पिछले एक साल में करीब 37.69 लाख रुपये का लेन-देन हुआ है।

CG News : पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन मैरिज ब्यूरो या सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने वाले विवाह प्रस्तावों पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Janpad Panchayat Lailunga: छोटे-छोटे कामों के लिए भटक रहे ग्रामीण, रवि भगत ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Janpad Panchayat Lailunga: गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा (रायगढ़): छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories