Indore News : शराब दुकान बंद होने के बाद जमकर नाचे एमआईसी सदस्य मनीष मामा और बाती मिठाइयां

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर के नौलखा क्षेत्र से साजन नगर में स्थित शराब दुकान हटाए जाने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस फैसले के बाद भाजपा एमआईसी सदस्य और पार्षद मनीष मामा ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर मिठाइयां बांटी, आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों के बीच जश्न मनाया।

दरअसल, लंबे समय से स्थानीय रहवासी इस शराब दुकान का विरोध कर रहे थे। लोगों का कहना था कि दुकान के बाहर खड़े होकर शराब पीने वाले असामाजिक तत्व महिलाओं और बच्चियों पर अश्लील टिप्पणियां करते थे, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा था। इसको लेकर कई बार शिकायतें भी की गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही थी।

 

Indore News : मामले को गंभीरता से लेते हुए एमआईसी सदस्य मनीष मामा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच के बाद संबंधित शराब दुकान को हटाने के निर्देश जारी किए गए। दुकान हटने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली और इसे अपनी बड़ी जीत बताया। वहीं, मनीष मामा ने कहा कि जनता की समस्या का समाधान ही उनकी प्राथमिकता है और आगे भी इसी तरह जनहित के मुद्दों को उठाते रहेंगे।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *