Baba Bageshwar : बाबा बागेश्वर की कथा में अनवर ने लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे, 543 लोगों की घर वापसी, धीरेंद्र शास्त्री ने जानिए क्या कहा…

Baba Bageshwar : कोरबा में चल रही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर Dhirendra Krishna Shastri की पांच दिवसीय हनुमंत कथा में चौथे दिन भारी भीड़ उमड़ी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में दो लाख से अधिक लोग शामिल हुए।

Baba Bageshwar : इस दौरान 543 लोगों के “घर वापसी” करने का दावा किया गया। साथ ही एक मुस्लिम परिवार द्वारा सनातन धर्म अपनाने की बात भी सामने आई। जानकारी के मुताबिक अनवर खान ने धर्म परिवर्तन के बाद अपना नाम अर्जुन सिंह रखा, जबकि उनकी पत्नी हसीना ने प्रिया सिंह नाम अपनाया। मंच से उन्होंने ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए।

Baba Bageshwar : कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से संबोधन करते हुए कहा कि वे हिंदुओं को “न कटने देंगे, न बंटने देंगे, न मिटने देंगे और न झुकने देंगे।” उन्होंने धर्मांतरण के मुद्दे पर भी कड़ा रुख जाहिर करते हुए “घर वापसी” के अपने अभियान को दोहराया।

Baba Bageshwar : इससे पहले भी अपने प्रवचनों में उन्होंने धर्मांतरण को लेकर तीखी टिप्पणियां की थीं और लोगों से सनातन धर्म में लौटने की अपील की थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी और दिए गए बयानों को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

MP News: सिंगरौली जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Singrauli District Hospital Maternal Death: सिंगरौली जिला अस्पताल प्रसूता...

Gariaband News: कचरा गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Gariaband News:गरियाबंद: गरियाबंद जिले के कोपरा नगर पंचायत क्षेत्र...

Kondagaon News:‘फूटू’ की सब्जी बनी मुसीबत, एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार

Kondagaon News:कोंडागांव: बारिश के मौसम में जंगलों में मिलने...

Related Articles

Popular Categories