इंदौर: डोमिनोज़ पिज़्ज़ा पर लीज़ एग्रीमेंट तोड़ने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप, मालिक ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार

इंदौर। इंदौर में ‘ऐलदासानी होटल्स एंड रिजॉर्ट’ के मालिक लक्ष्मण ऐलदासानी ने प्रसिद्ध फूड चेन ‘डोमिनोज़ पिज़्ज़ा’ के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि कंपनी ने न केवल 15 साल के लीज़ एग्रीमेंट का उल्लंघन कर समय से पहले आउटलेट बंद कर दिया, बल्कि परिसर छोड़ते समय संपत्ति में भारी तोड़फोड़ भी की।

क्या है पूरा मामला? लक्ष्मण ऐलदासानी ने बताया कि उन्होंने डोमिनोज़ पिज़्ज़ा के साथ 15 वर्षों के व्यवसाय संचालन के लिए करार किया था, जिसके लिए उन्हें 30 लाख रुपये की राशि दी गई थी। उनका कहना है कि कंपनी ने महज 11 साल में ही आउटलेट बंद कर दिया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित के मुताबिक, परिसर खाली करते समय कंपनी ने विद्युत वायरिंग, फॉल्स सीलिंग, वॉशरूम फिटिंग्स, फर्नीचर, खिड़कियां और दरवाजे तक उखाड़ लिए, जिससे उनकी व्यावसायिक संपत्ति को भारी क्षति पहुंची है।

पुलिस से निराशा, कंपनी के अधिकारियों ने मोड़ी चुप्पी पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस संबंध में उन्होंने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन वहां से उन्हें कोई मदद नहीं मिली और न ही कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई। लक्ष्मण ऐलदासानी का कहना है कि जब उन्होंने कंपनी के उच्च अधिकारियों से संपर्क साधा, तो पहले उन्हें केवल कोरे आश्वासन दिए गए और बाद में उनके फोन कॉल उठाना ही बंद कर दिया गया।

जनसुनवाई में न्याय की मांग कलेक्टर कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे पीड़ित ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी का इस तरह का व्यवहार न केवल अनुबंध की शर्तों का खुला उल्लंघन है, बल्कि उनके साथ हुई सीधी धोखाधड़ी भी है। प्रशासन से उन्होंने डोमिनोज़ पिज़्ज़ा प्रबंधन के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई और हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bharatmala Project: उद्घाटन से पहले ही भारतमाला सड़क में पड़ी 35 मीटर लंबी दरार, 4145 करोड़ की परियोजना की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Bharatmala Project: दुधावा: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक...

Related Articles

Popular Categories