ujjain News : उज्जैन.राजेश व्यास : फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान लगाया। पंडित जितेंद्र शर्मा और पंडित दिनेश त्रिवेदी ने मंदिर में पूजन कराया। दर्शन के बाद मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल और आशीष फलवाड़िया ने राणा को महाकाल का प्रसाद भेंट किया।
ujjain News : साथ ही उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। मीडिया से बातचीत में राणा ने कहा कि बाबा महाकाल के आंगन में आने से मन आनंद से भर जाता है। उन्होंने शिव तांडव स्त्रोत की एक पंक्ति भी सुनाई। राणा ने कहा कि यहां तीनों काल एक साथ उपस्थित होने के कारण इन्हें महाकाल कहा जाता है। महाकाल के अनन्य भक्त आशुतोष राणा पहले भी कई बार मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।













