Monday, April 13, 2026
27.3 C
Raipur

Shubham Jat Barwani Beard : टंटिया मामा के अवतार में नजर आए शुभम जाट: हिंदुस्तान बियर्ड क्लब के शो में मध्यप्रदेश की प्रतिभा ने मारी बाजी

Shubham Jat Barwani Beard : बड़वानी/मुंबई (26 फरवरी 2026): मायानगरी मुंबई में आयोजित AIFA इंटरनेशनल फैशन शो एसोसिएशन एवं हिंदुस्तान बियर्ड क्लब के भव्य मंच पर बड़वानी के युवा शुभम जाट ने अपनी अनोखी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 21 और 22 फरवरी को हुए इस प्रतिष्ठित आयोजन में शुभम ने न केवल ‘बियर्ड’ (दाढ़ी) का खिताब जीता, बल्कि अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।

टंटिया मामा के रूप में दी शानदार प्रस्तुति शुभम जाट ने इस बार प्रतियोगिता के लिए क्रांतिकारी टंटिया मामा का गेटअप धारण किया था। उनकी शानदार दाढ़ी और मूंछों के साथ इस ऐतिहासिक लुक ने जजों और दर्शकों को आदिवासी जननायक के संघर्ष और बलिदान की याद दिला दी। पेशे से किसान और मोबाइल व्यवसायी शुभम इससे पहले भी कई बियर्ड शो में अपनी पहचान बना चुके हैं, लेकिन मुंबई की यह जीत उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

इंदौर के युवाओं का भी रहा बोलबाला इस आयोजन में मध्य प्रदेश के अन्य युवाओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इंदौर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर नरेंद्र चौधरी ने भी बियर्ड खिताब अपने नाम किया। वहीं, इंदौर के ही जुगल पटेल को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित कर हिंदुस्तान बियर्ड क्लब के बोर्ड ऑफ मेंबर में राजस्थान के लीगल एडवाइजर के तौर पर सम्मानित किया गया।

युवाओं को दिया प्रेरणादायी संदेश खिताब जीतने के बाद शुभम जाट ने कहा, “हमें अपने नियमित काम के साथ-साथ एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इससे न केवल व्यक्तित्व निखरता है, बल्कि प्रतिभा को एक बड़ा मंच भी मिलता है।” इस प्रतियोगिता में ब्रो बियर्ड क्लब के सदस्य गोपाल, रोहित, दीपक, विकास और अन्य साथियों ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

बाइट (शुभम जाट):

“मैंने टंटिया मामा के गेटअप के माध्यम से अपनी संस्कृति और गौरव को दिखाने का प्रयास किया। मुंबई जैसे बड़े शहर में बड़वानी का नाम रोशन करना मेरे लिए गर्व की बात है।”

Share The News

Latest YouTube Videos

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

छत्तीसगढ़ में हीटवेव का खतरा! रायपुर समेत कई जिलों में बढ़ी गर्मी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में अब गर्मी ने...

MP में गर्मी का कहर शुरू, भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में तेज धूप से हाल बेहाल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश में मौसम ने...

Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल मंदिर में भव्य भस्म आरती, गूंजा “हर-हर महादेव”

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में भव्य प्रभात आरती, गूंजे जयकारे

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  राजस्थान के चूरू जिले में...

Related Articles

Popular Categories