Wednesday, April 8, 2026
29.1 C
Raipur

M.P Crime : रीवा- नशे में पति बना दरिंदा! पत्नी के गले और पेट पर किए कई वार, हालत नाजुक

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के रीवा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सगरा थाना क्षेत्र में एक नशे के आदी पति ने अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है।

नशे में पति ने किया हमला

जानकारी के अनुसार, शिखा मिश्रा करीब एक महीने बाद अपने मायके से ससुराल लौटी थीं। शनिवार रात उनके पति दीपक मिश्रा ने नशे की हालत में उनसे विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसने धारदार हथियार उठाकर पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

गले, सिर और पेट पर किए वार

आरोपी ने अपनी पत्नी के गले, सिर और पेट पर कई बार चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद महिला को तत्काल रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

बेटी के सामने हुआ खौफनाक मंजर

इस दिल दहला देने वाली घटना की सबसे दुखद बात यह रही कि पूरा घटनाक्रम उनकी बड़ी बेटी दिशा मिश्रा के सामने हुआ। तीन बेटियों की मां पर हुए इस हमले ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।

Read more : M.P में UCC लागू करने की तैयारी तेज, दिवाली से पहले हो सकता है बड़ा फैसला

आरोपी फरार, पुलिस तलाश में

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दीपक मिश्रा मौके से फरार हो गया। सगरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए टीमों को रवाना कर दिया गया है।

हत्या के प्रयास का केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इंदौर में शराब दुकान के खिलाफ बवाल, महिलाओं ने किया चक्का जाम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के मालवा मिल क्षेत्र...

भोपाल में बड़े तालाब की जमीन पर कब्जा करने वालों पर गिरी गाज, चला बुलडोजर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  शहर के प्रमुख जलस्रोत बड़े...

M.P News : मुरैना टोल प्लाजा पर धूं-धूं कर जली लग्जरी कार, टला बड़ा हादसा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में...

इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, PWD के 2 इंजीनियर 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त...

मिडिल ईस्ट तनाव का असर! भोपाल-दिल्ली फ्लाइट किराया 4500 पार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव...

C.G News : DIG संतोष सिंह की किताब को PMO से मिली बड़ी सराहना, अजीत डोभाल-शक्तिकांत दास ने की प्रशंसा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर...

यशस्वी का तूफान, वैभव का धमाका! राजस्थान ने MI को 11 ओवर के मैच में हराया

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले...

Related Articles

Popular Categories