Thursday, February 26, 2026
32.2 C
Raipur

Raipur Crime : कालीबाड़ी नेहरू नगर में सूखे नशे के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया गिरफ्तार

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कालीबाड़ी नेहरू नगर क्षेत्र में सक्रिय अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए लंबे समय से फरार हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई डीसीपी (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और डीसीपी (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता की संयुक्त मॉनिटरिंग में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिटी कोतवाली की टीम ने की।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार, मुकेश बनिया लंबे समय से फरार था और मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व उड़ीसा में लगातार ठिकाने बदल रहा था। कार्रवाई की शुरुआत 24 फरवरी 2026 को हुई, जब नेहरू नगर नरैया तालाब क्षेत्र में अब्दुल जाफर और सुनील जगत को गांजा की फुटकर बिक्री करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ के आधार पर कालीबाड़ी क्षेत्र में नाले के पास बने एक हाइडआउट पर दबिश दी गई, जहां से करीब 7 किलो 397 ग्राम गांजा, भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, वाई-फाई उपकरण, सीसीटीवी कैमरे और मोशन सेंसर बरामद किए गए। यह ठिकाना पुलिस से बचने के लिए आधुनिक तकनीक से लैस था। अब्दुल जाफर के खिलाफ पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Raipur Crime : इसके बाद 25/26 फरवरी की दरम्यानी रात मुखबिर की सूचना पर नरेश्वर मंदिर, नरैया तालाब क्षेत्र में छापेमारी कर मुकेश बनिया और उसके भाई संजू को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लगभग 6 किलो 119 ग्राम गांजा, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, 2400 अल्प्राजोलम की नशीली गोलियां और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

Raipur Crime : मुख्य आरोपी मुकेश बनिया के खिलाफ 31 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें हत्या, आर्म्स एक्ट, मारपीट, अवैध शराब बिक्री और एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं। उसके भाई संजू के खिलाफ भी 15 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और चोरी के अपराध शामिल हैं।

Raipur Crime : पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(बी), 21(बी) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। मामले की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सूखे नशे के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति के तहत आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories