भोपाल : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने माइनिंग इंस्पेक्टर परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। बुधवार को घोषित रिजल्ट में एक अहम तथ्य सामने आया है। आयोग को घोषित 85 पदों के लिए पर्याप्त संख्या में योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पाए।
11 पदों पर नहीं मिला कोई उपयुक्त अभ्यर्थी
परिणाम के अनुसार 85 पदों में से 11 पद ऐसे हैं, जिन पर इंटरव्यू के लिए एक भी अभ्यर्थी चयनित नहीं हुआ। ऐसे में ये पद फिलहाल रिक्त रहेंगे। इससे भर्ती प्रक्रिया और चयन मानकों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
परीक्षा से पहले बढ़ाए गए थे पद
गौरतलब है कि परिणाम जारी होने से लगभग 24 घंटे पहले आयोग ने पदों की संख्या 13 से बढ़ाकर 85 कर दी थी। खनिज एवं साधन विभाग के तहत यह भर्ती मार्च 2025 में विज्ञापित की गई थी। आवेदन प्रक्रिया 2 मई से 1 जून 2025 तक चली, जबकि 21 दिसंबर 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। चयनित अभ्यर्थियों के इंटरव्यू मई या जून 2026 में प्रस्तावित हैं।
Read More : ग्वालियर : 48 घंटे में ग्वालियर पुलिस का खुलासा! बरैठा टोल प्लाजा फायरिंग के दोनों आरोपी गिरफ्तार
1 मार्च को आयोजित होगी MP SET 2025 परीक्षा
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET 2025) 1 मार्च को आयोजित की जाएगी।
12 संभागीय मुख्यालयों पर होगी परीक्षा
यह परीक्षा प्रदेश के 12 संभागीय मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, विज्ञान, वाणिज्य सहित कुल 31 विषय शामिल हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अपील
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड समय रहते डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें।प्रदेश में सरकारी नौकरियों और पात्रता परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह बना हुआ है।











