Sunday, April 5, 2026
26.1 C
Raipur

MP NEWS: धार पुलिस ने फायर आर्म्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, 23 देशी कट्टे बरामद,बड़ा हथियार तस्कर गिरफ्तार

MP NEWS : धार : धार पुलिस ने फायर आर्म्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, 23 देशी कट्टे बरामद,बड़ा हथियार तस्कर गिरफ्तार। शनिवार को धार जिला पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की प्रेस कॉन्फ्रेंस में धार जिले के गंधवानी थाना क्षेत्र के ग्राम बारिया में पुलिस ने अवैध फायर आर्म्स निर्माण फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में हथियार तस्कर सतपालसिंह चावला को गिरफ्तार किया गया है।

MP NEWS: आरोपी के घर से 23 देशी 12 बोर के कट्टे और हथियार बनाने के उपकरण – जिनकी कुल कीमत 90,000 रुपये बताई जा रही है – जब्त किए गए हैं। सतपालसिंह पहले भी वर्ष 2017 में खरगोन जिले में अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।डीआईजी और जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

MP NEWS:पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर अनु.अधिकारी अनु बेनीवाल, थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे और साइबर शाखा प्रभारी प्रशांत गुंजाल की टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा,तलाशी में आरोपी के घर से कट्टों के साथ हथियार निर्माण के कच्चे माल और उपकरण मिले, जिनमें ड्रिल मशीन, कटर, भट्टी, ग्लाइंडर मशीन और लोहे के पाइप शामिल हैं।आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच जारी है।

MP NEWS:पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि एक ओर जहां सिकलीगर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास जारी हैं, वहीं अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

रायपुर को जाम से मिलेगी निजात! 4 नए फ्लाईओवर की सौगात, 12 लाख लोगों को सीधा फायदा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को...

C.G News : बस्तर में भूकंप के झटके! जगदलपुर समेत कई इलाकों में हिली धरती

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर सहित बस्तर...

M.P में 126 अस्पतालों की आयुष्मान मान्यता खत्म, मरीजों पर असर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं...

Related Articles

Popular Categories